Wikipedia

खोज नतीजे

दो घड़े: बाल कहानी

 एक घड़ा मिट्टी का बना था, दूसरा पीतल का। दोनों नदी के किनारे रखे थे। इसी समय नदी में बाढ़ आ गई, बहाव में दोनों घड़े बहते चले। बहुत समय मिट्टी के घड़े ने अपने को पीतलवाले से काफी फासले पर रखना चाहा।

पीतलवाले घड़े ने कहा, ''तुम डरो नहीं दोस्‍त, मैं तुम्‍हें धक्‍के न लगाऊँगा।''

मिट्टीवाले ने जवाब दिया, ''तुम जान-बूझकर मुझे धक्‍के न लगाओगे, सही है; मगर बहाव की वजह से हम दोनों जरूर टकराएँगे। अगर ऐसा हुआ तो तुम्‍हारे बचाने पर भी में तुम्‍हारे धक्‍कों से न बच सकूँगा और मेरे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे। इसलिए अच्‍छा है कि हम दोनों अलग-अलग रहें।''

      शिक्षा:- जिससे तुम्‍हारा नुकसान हो रहा हो, उससे अलग ही रहना अच्‍छा है, चाहे वह उस समय के लिए तुम्‍हारा दोस्‍त भी क्‍यों न हो।


सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पाठ 6 खेत से बाज़ार तक

 प्रश्न 1.प्रश्नों के उत्तर लिखिए- प्रश्न. आपके आसपास के क्षेत्र में कौन-कौन सी फसलों की खेती होती है? उत्तर. हमारे आसपास मुख्य रूप से धान, ...