प्रश्न.1 पौधों से प्राप्त होने वाले किन्ही चार भोज्य पदार्थों के नाम लिखिए?
उत्तर.1 पौधों से प्राप्त होने वाले चार भोज्य पदार्थ निम्नलिखित हैं -
1) तरह-तरह के अनाज, जैसे- गेहूं, ज्वार, मक्का, धान आदि।
2) तरह-तरह की दालें, जैसे- चना, अरहर, मूंग, मसूर आदि।
3) विभिन्न प्रकार की सब्जियां, जैसे- आलू, लौकी, टमाटर, गाजर आदि।
4) तरह-तरह के फल, जैसे- सेव, आम, केला, अमरूद आदि।
प्रश्न 2. जंतुओं से प्राप्त होने वाले किन्ही चार भोज्य पदार्थों के नाम लिखिए?
उत्तर 2. जंतुओं से प्राप्त होने वाले चार प्रमुख पदार्थ निम्नलिखित हैं -
1) अंडा 2) दूध 3) मांस 4) मछली।
प्रश्न 3. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
क) भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है।
ख) भोजन के रूप में जिन्हें हम कहते हैं वह भोज्य पदार्थ कहलाते हैं।
ग) भोजन के प्रमुख स्रोत पौधे और जंतु हैं।
प्रश्न 4. सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (×) का निशान लगाएं-
क) अनाज दालें व सब्जियां पौधों से प्राप्त होती हैं। (✓)
ख) गेहूं की बुआई ग्रीष्म ऋतु में करते हैं ।(×)
ग ) स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए।(✓)
प्रश्न 5. क) अपने दादा-दादी या मम्मी पापा से पूछिए कि जब वे आपकी उम्र के थे तो क्या खाते थे? अब लिखिए कि आप अपने दादा-दादी से क्या-क्या भिन्न चीज खाते हैं?
उत्तर 5. क) विद्यार्थी अपने परिवार वालों से पूछ कर इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखें।
प्रश्न 5 ख) अपने घर में भोजन पकाते समय प्रयोग किए जाने वाले मसालों की सूची तैयार कीजिए।
प्रश्न 5 ख) विद्यार्थी अपने परिवार वालों से बात चीत करके इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखें।
समाप्त
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें