प्रश्न 1.प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न. आपके आसपास के क्षेत्र में कौन-कौन सी फसलों की खेती होती है?
उत्तर. हमारे आसपास मुख्य रूप से धान, गेहूं, गन्ना, सरसों इत्यादि की खेती होती है । इसके अतिरिक्त तरह-तरह की सब्जियां जैसे आलू , टमाटर, गोभी, बैगन, मूली, गाजर इत्यादि, साथ में दलहन फसलें जैसे- अरहर, मसूर, मटर, उड़द आदि की खेती होती है । हमारे आसपास कुछ फलों की भी खेती होती है जैसे- केले की खेती, आम की खेती, अमरूद की खेती और कहीं-कहीं नींबू भी उगाए जाते हैं।
प्रश्न. धान की पिटाई कैसे की जाती है?
उत्तर. धान की फसल पक जाने पर उसे काटकर धूप में सुखाते हैं। उसके बाद लकड़ी के पट्टे पर पीट-पीट कर धान को अलग किया जाता है आजकल यह काम मशीन के द्वारा भी किया जाता है।
प्रश्न. किसी एक फसल को बोने से लेकर बाजार में बेचने तक की प्रक्रिया को लिखिए।
उत्तर. धान की खेती:- धान खरीफ़ की मुख्य फसल है। धान की फसल तैयार करने के लिए सबसे पहले धान के बीजों को अंकुरित करके धान की नर्सरी (बेहन) तैयार किया जाता है लगभग 25 से 30 दिन के बाद, खेत में पानी भर के तैयार बेहन को उसमें रोपा जाता है। कुछ दिनों के बाद धान के साथ उग आए खरपतवार को निराई करके खेत से बाहर निकाला जाता है । इसके बाद समय-समय पर सिंचाई की जाती है। कुछ दिनों बाद धान की फसल पक जाने पर उसे काट कर धूप में सुखाया जाता है। बाद में लकड़ी के पट्टे पर पीट-पीट कर धान को अलग किया जाता है और अंत में इकट्ठा की गई धान की फसल को मंडी तक पहुंचाया जाता है।
किसान / बड़ों से पता करके लिखिए-
प्रश्न. गेहूं की बुवाई एवं कटाई किस माह में की जाती है?
उत्तर. गेहूं की बुवाई प्रायः दो समय - अवधि में की जाती है- 1) अगेती गेहूं और 2) पछेती गेहूं। अगेती गेहूं की बुवाई 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होती है . वही पछेती गेहूं की बुवाई अक्सर किस गन्ना और आलू की खुदाई करने के बाद करते हैं जिसकी बुवाई 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होती है।
गेहूं की फसल तैयार होने का समय गेहूं के किस्मों पर निर्भर करता है. इसके कटाई की बात करें तो आमतौर पर मध्य मार्च से आधे अप्रैल के बीच की जाती है. कई बार अप्रैल के आखिर तक भी कटाई की जाती है।
प्रश्न. गेहूं की फसल खराब होने के क्या-क्या कारण होते हैं?
उत्तर. वैसे तो गेहूं की फसल को खराब करने में रतुवा (गेरुआ) नामक रोग सबसे अधिक भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त तेज हवा, बारिश और ओले पड़ने के कारण भी फसल ख़राब हो जाती है।
प्रश्न. इनको खराब होने से बचने के लिए किस क्या-क्या तरीके अपनाते हैं?
उत्तर. गेहूं की फसल को रोग से बचाने के लिए वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करके गेहूं की बुवाई की जाती है। पाले से बचाने के लिए किसान फसल में हल्की सिंचाई करते हैं । शाम के समय सूखी घास फूस एवं उपलों को जलाकर उसका धुआं करते हैं ।
प्रश्न . गेहूं की फसल कितने दिनों में पक जाती है?
उत्तर. सामान्य बुवाई (अगेती) में इसके पकने का समय 120 से 125 दिन है जबकि पिछेती बुवाई में यही किस्म 110 से 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है ।
3. खोजबीन
प्रश्न. आपके मन में खेती से जुड़े क्या-क्या सवाल उठते हैं? कुछ सवालों की सूची बनाइए और अपने पिताजी या किसान से पूछिए।
उत्तर. विद्यार्थी स्वयं अपने प्रश्नों को अपने बड़े बुजुर्गों से पूछ कर उत्तर प्राप्त करें।
प्रश्न. खेती में काम आने वाले कुछ औजारों के नाम अपने बड़ों से पूछ कर लिखिए और उनके चित्र बनाइए।
उत्तर. खेती में काम आने वाले कुछ प्रमुख औजार हैं - कुदाल, फावड़ा, खुरपी, हंसिया, गंडासा आदि। विद्यार्थी इन औजारों के चित्र अपनी उत्तर पुस्तिका पर बनाएं।
समाप्त
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें