Wikipedia

खोज नतीजे

पर्यावरण कक्षा 4 , अध्याय-1, हमारी पहचान- हमारा परिवार।








  1. नीचे लिखे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1(क). परिवार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर 1(क) हम जिन लोगों के साथ रहते हैं, वही हमारा परिवार है।

प्रश्न 1(ख). परिवार हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर 1(ख). परिवार में रहकर हमारी ज़रूरतें पूरी होती हैं।सभी एक दूसरे से स्नेह करते हैं। परेशानी के समय एक दूसरे की सहायता करते
हैं। परिवार के लोग हर प्रकार से हमारी सुरक्षा करते हैं। परिवार के लोगों से हम सीखते हैं एक दूसरे की सलाह पर काम करते हैं । मिलजुल कर घर के काम निपटाते हैं , त्यौहार मनाते हैं और परिवार से हमें पहचान भी मिलती है इसीलिए परिवार हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 1(ग). हमें अपने परिवार के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर 1(ग). हमें अपने परिवार के कामों में सहयोग करना चाहिए। बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी के बीमार होने पर उसकी देखभाल करनी चाहिए तथा एक दूसरे के साथ विनम्रता का व्यवहार करना चाहिए।

2. अंतर स्पष्ट कीजिए -
2 (क) संयुक्त परिवार 
2 (ख) एकाकी परिवार 
उत्तर: -
संयुक्त परिवार और एकाकी परिवार में अंतर- 
1. संयुक्त परिवार में लोगों की संख्या ज्यादा होती है जबकि एकाकी परिवार में कम लोग होते हैं।
2. संयुक्त परिवार में माता-पिता के साथ-साथ दादा-दादी, चाचा- चाची , ताऊ - ताई और उनके बच्चे होते हैं । सभी एक साथ एक ही घर में रहते हैं जबकि एकाकी परिवार में सिर्फ़ माता-पिता और उनके बच्चे होते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पाठ 6 खेत से बाज़ार तक

 प्रश्न 1.प्रश्नों के उत्तर लिखिए- प्रश्न. आपके आसपास के क्षेत्र में कौन-कौन सी फसलों की खेती होती है? उत्तर. हमारे आसपास मुख्य रूप से धान, ...